रुहट्टा के चौरा माता मंदिर में भंडारा:मंदिर में भंडारे की तैयारी, समिति ने क्षेत्रवासियों से की पहुंचने की अपील

Oct 17, 2026 - 11:31
0
रुहट्टा के चौरा माता मंदिर में भंडारा:मंदिर में भंडारे की तैयारी, समिति ने क्षेत्रवासियों से की पहुंचने की अपील
जौनपुर के रुहट्टा स्थित चौरा माता मंदिर में नवरात्र सप्तमी के अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बाल संस्था चौरा माता मंदिर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में माता रानी के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय भक्तों में उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User