डीएम ने पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश:पराली प्रबंधन और मक्का की उन्नत खेती पर कृषक गोष्ठी, बताया- जलाने से नष्ट होते हैं मित्र जीवाणु

Oct 17, 2026 - 11:31
0
डीएम ने पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश:पराली प्रबंधन और मक्का की उन्नत खेती पर कृषक गोष्ठी, बताया- जलाने से नष्ट होते हैं मित्र जीवाणु
संतकबीर नगर में कृषि विभाग ने पराली प्रबंधन और मक्का की उन्नत खेती पर एक कृषक गोष्ठी की। इसमें किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने के बारे में बताया गया। डीएम अनुज मलिक ने खेत में पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया ने बताया कि पराली न जलाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल उत्पादन अच्छा होता है। उन्होंने मक्का की खेती तीनों मौसम में करने और आर्थिक लाभ मिलने की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिक डॉ. देवेश ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की इन-सीटू और एक्स-सीटू विधियां समझाईं। इन-सीटू में अवशेषों को खेत में ही मिट्टी में मिलाया जाता है, जिससे उर्वरता सुधरती है। एक्स-सीटू में उन्हें खेत से बाहर ले जाकर इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने डीकंपोजर और बायोचार बनाने की प्रक्रिया भी बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User