रविता को पेशी पर लेकर पहुंचीं महिला दरोगा अनु कॉलिस:क्यूआर वीडियो से चर्चा में आईं, पहली बार हंसती हुई मीडिया के सामने दिखीं
मेरठ में पति की हत्या कर सांप से कटवाने के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। खास बात यह रही कि महिला दरोगा अनु कॉलिस के साथ रविता को कोर्ट लाया गया। रविता का चेहरा पूरी तरह कपड़े से ढका हुआ था, जबकि अनु कॉलिस इस दौरान हंसती हुई नजर आई। यह वहीं महिला दरोगा है जिनके बीते अगस्त में आपत्तिजनक वीडियो और रील वायरल हुए थे जिसके बाद उनको निलांबित कर दिया था। अब उस प्रकरण के बाद से पहली बार अनु मीडिया के सामने पहुंची है। अब जानिए कौन है अनु कॉलिस अगस्त 2026 में अनु कॉलिस उस समय चर्चा में आई थीं, जब सोशल मीडिया पर उनके नाम से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और रील वायरल हुए थे। मामले में तत्कालीन एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। वीडियो की सत्यता और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। पुलिस ने इसे विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन से जुड़ा मामला बताया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वायरल सामग्री में कथित तौर पर क्यूआर कोड भी दिखाई देता था। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी। बाद में अनु कॉलिस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी अनुमति के बिना निजी तस्वीरों और वीडियो को प्रसारित किया गया और उन्होंने पूरे मामले में जांच का सामना करने की बात कही थी। इसके साथ ही अनु कॉलिस वही महिला दरोगा हैं, जिन्होंने चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी की गिरफ्तारी में भूमिका निभाई थी। वहीं आज अपने पति की हत्या करने वाली दूसरी महिला रविता को लेकर कोर्ट पहुंचे। अनु कॉलिस वर्ष 2023 बैच की महिला दरोगा हैं। वह मेरठ में रोहटा और ब्रह्मपुरी थाने में तैनात रह चुकी हैं और बाद में एसएसपी कार्यालय से संबद्ध थीं। चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद भी उनका नाम सामने आया था। बुधवार को रविता की पेशी के दौरान अनु कॉलिस का लंबे समय बाद मीडिया के सामने आना भी चर्चा का विषय रहा। वहीं, रविता को सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया और उसका चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)