साहिबाबाद में अंडरपास निर्माण, 3 दिन ट्रेनें लेट होंगी:6, 8 और 9 अक्टूबर को सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 2.30 घंटे देरी से चलेगी
हापुड़ के साहिबाबाद यार्ड में अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इस वजह से 6, 8 और 9 अक्टूबर को ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनें रास्ते में रुककर या धीमी गति से चलेंगी। इस कार्य का असर हापुड़ से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। साहिबाबाद यार्ड में रेलवे फाटक की जगह लिमिटेड हाइट सब-वे बनाने के लिए आरसीसी गार्डरों को पुश किया जाएगा। इसके लिए हर तय दिन तीन घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर को ढाई घंटे देरी से चलेगी। जबकि कुछ अन्य ट्रेन धीमी गति या देरी से भी चलेगी। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी लेने की अपील की है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात सामान्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका लाभ स्थानीय नागरिक के साथ ही यात्रियों को भी मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)