अयोध्या में युवती का शव फंदे से लटका मिला:कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 05, 2026 - 08:04
0
अयोध्या में युवती का शव फंदे से लटका मिला:कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अयोध्या जिले के पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के रामपुरवा गांव में रविवार रात में एक युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चौकी शाहगंज अंतर्गत रामपुरवा गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री मनीषा (20) रविवार रात घर के एक कमरे में थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा। मनीषा को फंदे से लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय और इनायतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User