साहू समाज सम्मेलन में मनाई गांधी जयंती:सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने पर दिया जोर
कुशीनगर जनपद में पूर्वांचल साहू समाज समिति जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साहू समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर कसया रोड स्थित श्याम उत्सव लॉन में हुए सम्मेलन में महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. उदय नारायण गुप्ता, प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश तथा साहू ध्रुव गुप्ता, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल साहू समाज समिति मौजूद रहे। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साहू समाज की सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व डायरेक्टर केन यूनियन रामकोला ने की। संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कमलेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अमरेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, डाॅ. विद्यार्थी गुप्ता, केशव कुमार गुप्ता, दयानंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, नंदेश्वर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, कश्मीरी लाल गुप्ता, वंशराज गुप्ता, विजय गुप्ता और दिलीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)