साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कमीशन लेकर खाते इस्तेमाल कराने का आरोप, 2 करोड़ की ठगी की आशंका

Oct 11, 2026 - 16:18
0
साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कमीशन लेकर खाते इस्तेमाल कराने का आरोप, 2 करोड़ की ठगी की आशंका
बुलंदशहर में साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खाते साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करने देने और इसके बदले कमीशन लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के बैंक खाते से जुड़ी राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों में करीब दो करोड़ रुपए की संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी का उल्लेख है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुर्शपाल निवासी गांव मौलाबाद गेसूपुर, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर और अनिल कुमार निवासी गांव मातिपुर, थाना असमोली, संभल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में खुर्शपाल ने बताया कि करीब 10 महीने पहले उसकी मुलाकात अनिल से हुई थी। आरोप है कि अनिल ने बैंक खाता इस्तेमाल करने देने के बदले कमीशन देने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, इस सिलसिले में खुर्शपाल को करीब 95 हजार रुपए और अनिल को 5 हजार रुपए मिलने की बात सामने आई है। तीन राज्यों से जुड़ी शिकायतों की जांच पुलिस की जांच में खुर्शपाल के बैंक खाते से संबंधित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की एनसीआरपी शिकायतों का भी उल्लेख मिला है। पुलिस अब खाते से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि कथित साइबर धोखाधड़ी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस बैंक खाते के इस्तेमाल, कथित कमीशन और साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User