बुलंदशहर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च:महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का संदेश दिया, एसएसपी ने खुद किया नेतृत्व
बुलंदशहर में मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत रविवार शाम 4 बजे बुलंदशहर पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकाला। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने हाथों में सुरक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। देखें, 3 तस्वीरें… एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के पिछले चरणों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महिलाएं घरेलू और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर थानों और चौकियों में बने मिशन शक्ति केंद्रों पर पहुंच रही हैं। यहां प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की ओर से काउंसलिंग और परामर्श दिया जा रहा है, जिससे कई मामलों में अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए लैंगिक भेदभाव समाप्त करना जरूरी है। बेटों और बेटियों को समान अवसर और अधिकार मिलने चाहिए। एसएसपी ने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। बुलंदशहर पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)