साइबर ठगों की धमकियों से परेशान युवक ने दी जान:पीलीभीत में 18 साल के युवक का टीनशेड में मिला शव, ठगों ने ऐंठे थे 16 हजार रुपये

Oct 06, 2026 - 14:04
0
साइबर ठगों की धमकियों से परेशान युवक ने दी जान:पीलीभीत में 18 साल के युवक का टीनशेड में मिला शव, ठगों ने ऐंठे थे 16 हजार रुपये
पीलीभीत जिले में साइबर ठगी का शिकार हुए एक 18 साल के युवक ने अपनी जान दे दी। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवन्तापुर गांव में मंगलवार सुबह युवक का शव घर के टीनशेड में फंदे से लटका मिला। परिवार में गम का माहौल है। गांव भगवन्तापुर निवासी शिवराम का बेटा रोहित अपनी बुजुर्ग दादी के साथ घर पर था, जबकि उसके माता-पिता नन्ही देवी और छोटा भाई मोहित मजदूरी करने गए हुए थे। सुबह करीब सात बजे यह घटना सामने आई। रोहित हाल ही में साइबर जालसाजों के चंगुल में फंस गया था। ठगों ने उससे 16 हजार रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली थी। पैसे गंवाने के बाद भी ठग उसे लगातार फोन पर और पैसे देने के लिए धमका रहे थे। पुलिस कर रही मामले की जांच इन धमकियों से रोहित बहुत डरा हुआ था और मानसिक तनाव में था। परिजनों ने मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें ठगी और धमकियों से जुड़े सबूत मिले। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User