साइकिल यात्रा से लौटे अंशुल यादव:लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर दिबियापुर लौटने पर लोगों ने किया स्वागत
जालौन जनपद के दिबियापुर निवासी युवा अंशुल यादव उर्फ लक्खू यादव की लखनऊ तक की साइकिल यात्रा संपन्न हो गई। इसके बाद दिबियापुर नगर आगमन पर स्थानीय नागरिक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। अंशुल यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए साइकिल चलाकर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की और उन्हें एक लैपटॉप भेंट किया। अखिलेश यादव ने अंशुल को सुरक्षित वापसी के लिए ट्रेन से जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने साइकिल से ही लौटने का निर्णय लिया। मंगलवार को दिबियापुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)