अकटहिया में मदद की अपील:ट्यूमर से पीड़ित आजाद बोले- मदद मिले तो बच सकती जिंदगी

Oct 07, 2026 - 10:59
0
अकटहिया में मदद की अपील:ट्यूमर से पीड़ित आजाद बोले- मदद मिले तो बच सकती जिंदगी
देवरिया में ग्राम अकटहिया उर्फ मटियारी निवासी करीब 60 वर्षीय आजाद विश्वकर्मा सिर और गर्दन में बढ़े ट्यूमर से जूझ रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। आजाद ने बताया कि गर्दन से सिर तक ट्यूमर बढ़ता जा रहा है। कुछ समय तक आर्थिक स्थिति के अनुसार होम्योपैथिक दवा ली, लेकिन पैसे की कमी के कारण उपचार बंद हो गया। बीमारी बढ़ने से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले दोनों जांघों में फ्रैक्चर होने के बाद ऑपरेशन कराकर पैरों में रॉड डाली गई थी। अब सिर में बढ़ते ट्यूमर से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आजाद ने बेहतर उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User