सालिरी गांव में पशु टीकाकरण अभियान चला:लम्पी और खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए लगाए गए टीके
सरसावां विकासखंड के सालिरी गांव में पशु टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड की चलित पशु चिकित्सा इकाई ने चलाया। इसमें पशुओं को लम्पी त्वचा रोग और खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए गए। अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, समय पर टीकाकरण और संक्रामक रोगों की रोकथाम के बारे में बताया गया। पशु चिकित्सा टीम ने किसानों से नियमित जांच और टीकाकरण कराने की अपील की। टीम ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क करें। इस अभियान का मकसद पशुओं को बीमारियों से बचाना और पशुपालकों को जागरूक करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)