सामूहिक विवाह में 144 जोड़े शादी के बंधन में बंधे:देवरिया में 138 हिंदू जोड़ों का विवाह और 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न
देवरिया में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आईटीआई परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के 144 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 138 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कन्या के खाते में 64 हजार रुपये, 21 हजार की उपहार सामग्री जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जबकि 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर खर्च होते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता देना और विवाह समारोह को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। विधायक और महिला आयोग की सदस्य ने दिया आशीर्वाद कार्यक्रम में देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितू शाही और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी ने नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद समारोह में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा, देवरिया सदर के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गोरखपुर तथा देवरिया सदर, रुद्रपुर और भलुअनी के खंड विकास अधिकारी शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष राजन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रमिता जायसवाल और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)