अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान खत्म:17 महिलाओं को आवास प्रमाणपत्र, 15 किसानों को मिनी किट मिली

Oct 15, 2026 - 18:04
0
अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान खत्म:17 महिलाओं को आवास प्रमाणपत्र, 15 किसानों को मिनी किट मिली
अयोध्या में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सभी 11 विकासखंडों में आठ अक्टूबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान का गुरुवार को समापन हो गया। सात दिवसीय बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। मवई ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने लापरवाही बरतने वाले दो विभागों के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रुदौली विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी का भी संकेत देते हुए कहा कि उनकी यात्रा शुरू हो चुकी है, जो दूर तक जाएगी और रुकेगी नहीं। उधर, अमानीगंज विकासखंड परिसर में आयोजित शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सियाराम रावत रहे। अतिथियों ने एक बच्चे का अन्नप्राशन और गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म पूरी कराई। पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। सियाराम रावत ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में 17महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र दिए गए। स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न कैडर, बैंक सखी, विद्युत सखी, बीसी सखी, स्वास्थ्य सखी और कृषि सखी को भी सम्मानित किया गया।कृषि विभाग ने 15किसानों को चना, मटर और मसूर की मिनी किट वितरित कीं। शिविर में बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, विद्युत और कृषि विभाग के स्टॉल लगाए गए।इस दौरान सीडीपीओ अनीता सोनकर की लगातार अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, शंभू सिंह, राजेश सिंह और अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User