सांड के हमले से 65 साल के बुजुर्ग की मौत:सीतापुर में सुबह सड़क पर टहलने निकले थे, पीछे से सांड ने किया हमला

Oct 04, 2026 - 09:37
0
सांड के हमले से 65 साल के बुजुर्ग की मौत:सीतापुर में सुबह सड़क पर टहलने निकले थे, पीछे से सांड ने किया हमला
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में रविवार सुबह 7:30 बजे सांड के हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शेरपुर गांव निवासी मुन्ना पुत्र छोटई (65) रविवार को घर से सड़क की ओर टहलने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में मौजूद एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अचानक हुए हमले से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, सांड के हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इलाकों में आवारा सांडों का आतंक बना हुआ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा सांडों का आतंक बना हुआ है। सड़कों और गलियों में घूमने वाले सांड कई बार लोगों पर हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ॉ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User