सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक:बरेली में डॉक्टरों से पूछा- जहरीला है या नहीं, पूरे दिन होती रही चर्चा
बरेली में घर की सफाई के दौरान सांप के काटने पर एक युवक उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंच गया। युवक ने डॉक्टरों को सांप दिखाकर पूछा कि वह जहरीला है या नहीं। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मलबा हटाते समय दाहिने हाथ की उंगली में काटा घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव की है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय पवन पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। त्योहार के चलते शनिवार को उनके घर में सफाई हो रही थी। इसी दौरान मलबा हटाते समय उसमें छिपे सांप ने पवन के दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। दर्द होने पर पवन ने सांप को देखा और उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में सांप लेकर पहुंचने की चर्चा पवन ने अस्पताल में डॉक्टरों को सांप दिखाकर उसकी प्रजाति और जहरीला होने के बारे में पूछा। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। हालांकि, सांप की प्रजाति और उसके जहरीले होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)