कानपुर में जन समुदाय केंद्र का उद्घाटन:महापौर बोलीं- 'गरीबों और मध्यम वर्ग को मिलेगी सहूलियत'
कानपुर के ओमपुरवा में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में विकास की एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत नवरात्रि के नौ दिनों में नौ विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। अभियान के पहले दिन महापौर प्रमिला पांडे ने नवनिर्मित जन समुदाय केंद्र का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि ओमपुरवा क्षेत्र की जनता को अब बहुत ही कम मूल्य पर यह जन समुदाय केंद्र उपलब्ध होगा। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें अपने आयोजनों के लिए महंगे गेस्ट हाउस बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्षद क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र चौरसिया ने बताया कि इस जन समुदाय केंद्र का निर्माण 18 लाख रुपये की लागत से किया गया है। वर्तमान में इसमें तीन कमरे बनाए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी छत पर एक बड़ा हॉल भी बनवाया जाएगा, ताकि बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी आसानी से हो सके। 9 दिन में होंगे 9 शिलान्यास और लोकार्पण पार्षद ने आगे बताया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लगातार नौ दिनों तक वार्ड में नौ विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)