सांसद देवेश शाक्य ने 2027विधानसभा चुनाव के लिए भरा जोश:सपा की PDA जन पंचायत में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान
घाटमपुर के पतारा कस्बे स्थित गोविंदम लॉन में रविवार शाम समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। कार्यक्रम का संचालन पतारा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने किया। जन पंचायत में पार्टी नेताओं ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के मुद्दों और उनके अधिकारों को लेकर विचार रखे। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का मंच से उल्लेख किया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। मुख्य अतिथि देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। जन पंचायत के माध्यम से पार्टी की नीतियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, धीरेन्द्र प्रताप सचान (राजू वर्मा), स्वाति कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना संखवार, सोमवती संखवार, अतुल द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)