सांसद की कांग्रेस संग प्रेस कॉन्फ्रेंस से सपा में कलह:जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष ने कहा- हाईकमान का कोई निर्देश नहीं, अखिलेश यादव को बताएंगे
रामपुर। समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह सोमवार की शाम 4 बजे सपा नेता आजम खान के घर उस वक्त सामने आ गई जब बीते कल रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित की महागठबंधन को लेकर हुई ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पार्टी के जिला संगठन ने सवाल खड़े कर दिए। सपा के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इस मामले से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई हाईकमान का आदेश नहीं था। अगर होता तो संगठन की तरफ से मैं खुद भी वहां होता, लेकिन ऐसा कोई आदेश ही नहीं था, जैसा उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत रूप से की गई प्रेस वार्ता है, हाईकमान का कोई निर्देश नहीं है और मैं इस मामले की बात हाईकमान से करूंगा और उन्हें अवगत कराऊंगा। वहीं सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी और सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि उसमें ऐसा कोई निर्देश पार्टी की तरफ से नहीं था कि ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के साथ की जाएगी जो कल हुई है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पूरे उत्तर प्रदेश में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के किसी भी सदस्य ने कहीं भी कांग्रेस के साथ प्रेस वार्ता नहीं की है, अगर की हो तो आप ही बताइए। आसिम राजा ने कहा कि कल का कार्य यानी प्रेस वार्ता पार्टी के निर्देशानुसार नहीं है। जो कुछ कल हुआ है प्रेस वार्ता में, यह क्यों किया गया है, इसके पीछे क्या रणनीति है, इससे गलत संदेश भी गया है। ऐसा कोई पार्टी का निर्देश नहीं था कि कोई ज्वाइंट पीसी कांग्रेस के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ की गई यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ही गलत थी, पार्टी के निर्देश के मुताबिक नहीं थी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने भी दोहराया कि हाईकमान की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं था कि हम कांग्रेस के साथ बैठकर महागठबंधन को लेकर ऐसी कोई पेशवाता करें। यह व्यक्तिगत पहल थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)