जूनियर बालिका हॉकी में आजमगढ़ ने12-0 से देवीपाटन को हराया:मऊ में अयोध्या, प्रयागराज और झांसी ने भी अपने-अपने मैच जीते

Oct 05, 2026 - 17:58
0
जूनियर बालिका हॉकी में आजमगढ़ ने12-0 से देवीपाटन को हराया:मऊ में अयोध्या, प्रयागराज और झांसी ने भी अपने-अपने मैच जीते
मऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय मऊ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की जूनियर बालिका हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने देवीपाटन मंडल को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से शिकस्त दी। आजमगढ़ की ओर से आरती और अर्पिता ने शानदार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अयोध्या छात्रावास ने मेरठ को हराया दूसरे मुकाबले में अयोध्या छात्रावास ने मेरठ मंडल को 4-0 से पराजित किया। अयोध्या की आरती प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले तीन गोल दागे। प्रयागराज और झांसी की भी जीत तीसरे मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। वहीं झांसी मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से पराजित किया। झांसी की अर्चना ने तीन गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कानपुर मंडल ने गोरखपुर मंडल को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में मेरठ बनाम कानपुर, सहारनपुर बनाम देवीपाटन, आगरा बनाम मुरादाबाद तथा चित्रकूट बनाम वाराणसी मंडल की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 09 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की बालिका हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता से जिले में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। आयोजन के दौरान जय प्रकाश सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ सहित संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव और मोईन अली समेत खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User