सांसद ने सीएम योगी से की मुलाकात:तमकुहीराज में बाढ़ राहत, स्वास्थ्य-सड़क विकास पर चर्चा की, पथरदेवा विवाद की भी जानकारी दी
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को तमकुहीराज क्षेत्र में बाढ़ के बाद चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी। सांसद ने स्वास्थ्य सुविधाओं, बाढ़ से बचाव और ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी रखे। इसमें तमकुहीराज और फाजिलनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक भवन, एपी तटबंध का चौड़ीकरण और स्थायी बाढ़ शरणालय बनाना शामिल है। 15 ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण का प्रस्ताव सौंपा उन्होंने ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर बनाने के लिए 15 ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण का प्रस्ताव भी सौंपा। मुलाकात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने और लोगों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को देवरिया जिले के पथरदेवा में हुए विवाद की घटना के बारे में भी बताया। हालांकि, इस चर्चा और मुख्यमंत्री के निर्देशों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)