सात फेरे में डांडिया-गरबा उत्सव 2026:शिल्प बाजार में लगी 35 से ज्यादा स्टॉल, 400 लोगों ने डांडिया-गरबा पर जमकर किया डांस
अनुराज्यम संस्था और लिट्रो फैशन फाउंडेशन की ओर से रविवार को सात फेरे में डांडिया-गरबा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नीरज मित्तल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन में 35 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल पर अलग-अलग कलाकारों और कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार किए गए सामान और उत्पाद प्रदर्शित किए। शिल्प बाजार में लोगों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी भी की। आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उनके हुनर को मंच देने के साथ लोगों को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ना रहा। दोपहर 12 बजे से शिल्प बाजार और प्रदर्शनी शुरू हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक डांडिया और गरबा कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 350 से 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने डांडिया और गरबा के जरिए पारंपरिक लोक संस्कृति का आनंद लिया। संस्था के संस्थापक सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि आज की पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से डांडिया-गरबा कार्यक्रम रखा गया। साथ ही ऐसे लोगों को मंच दिया गया, जो अपने हाथों से अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)