सौंफ-मिश्री समझकर मुंह में डाला तो निकला खून:अलीगढ़ के होटल में केमिकल जैसा पदार्थ देने का आरोप; युवक ने होटल मालिक-कर्मचारी पर दर्ज कराई FIR

Oct 05, 2026 - 08:39
0
सौंफ-मिश्री समझकर मुंह में डाला तो निकला खून:अलीगढ़ के होटल में केमिकल जैसा पदार्थ देने का आरोप; युवक ने होटल मालिक-कर्मचारी पर दर्ज कराई FIR
होटल में खाना खाने के बाद सौंफ-मिश्री समझकर मुंह में डाली चीज ने युवक की हालत बिगाड़ दी। आरोप है कि कुछ सेकंड में मुंह में तेज जलन हुई और खून निकलने लगा। साथ मौजूद सीनियर उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। हालत में सुधार नहीं हुआ तो दूसरे ENT विशेषज्ञ से इलाज कराया गया। युवक का आरोप है कि उसे सौंफ-मिश्री की जगह केमिकल जैसा पदार्थ दिया गया था। मामला गांधीपार्क क्षेत्र के होटल पहलवान का है। राजीव नगर निवासी अतुल कुमार वशिष्ठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे वह अपने ZBM विल्सेन चौधरी के साथ होटल में खाना खाने गया था। 252 रुपए का बिल चुकाने के बाद काउंटर से उसे सौंफ-मिश्री की जगह चीनी जैसा पदार्थ दिया गया। मुंह में डालते ही शुरू हुई जलन अतुल के मुताबिक, पदार्थ मुंह में डालते ही कुछ सेकंड में तेज जलन होने लगी और खून निकल आया। साथ मौजूद विल्सेन चौधरी ने काउंटर पर बैठे कर्मचारी से पूछा कि उसे क्या दिया गया है। हालत बिगड़ती देख वह अतुल को ENT विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के पास ले गए। वहां उपचार के बाद भी राहत नहीं मिली तो मेडिकल रोड स्थित डॉ. जफर इकबाल से इलाज कराया गया। अतुल के मुताबिक, डॉक्टर ने मुंह में रासायनिक पदार्थ से जलने की बात बताई। उसका अभी भी उपचार चल रहा है। होटल मालिक-कर्मचारी के नाम तहरीर में अतुल ने तहरीर में होटल संचालक के रूप में अभिषेक जोशी और अजय जोशी तथा कर्मचारी हरीश के नाम बताए हैं। उसका आरोप है कि इन्हीं की ओर से उसे यह पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को सौंपी गई है। अब पुलिस यह पता लगाएगी कि युवक को दिया गया पदार्थ क्या था और वह होटल के काउंटर तक कैसे पहुंचा। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि सौंफ-मिश्री की जगह आखिर युवक को क्या दिया गया था?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User