लखीमपुर में तेंदुए ने बछड़े और बकरी का शिकार किया:मझगईं वन रेंज में दहशत, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
लखीमपुर के मझगईं वन रेंज में तेंदुए की दहशत है। शनिवार रात जंगल से निकले तेंदुए ने तिकोना फार्म में किसान अवतार सिंह के बछड़े को मार डाला। भगवंतनगर में भी एक बकरी का शिकार किया। सुबह ग्रामीणों को इन घटनाओं की जानकारी मिली। घारी और आसपास तेंदुए के पंजों के साफ निशान देखे गए। इससे ग्रामीणों में डर बढ़ गया।
तेंदुए की लगातार आवाजाही से गांव में भय का माहौल है। शाम होते ही लोग बच्चों और मवेशियों को घरों में बंद कर लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और तुरंत पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की। किसान अवतार सिंह ने मुआवजे की भी मांग की। रेंजर अंकित सिंह ने गश्त बढ़ाने और लोकेशन मिलने पर पिंजरा लगाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)