सब्जी लेने आए बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबीयत:सिपाही ने CPR देकर बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में रविवार करीब 12 बजे सब्जी लेने आए एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद रहीमनगर चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तत्काल CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। सिपाही ने पंप करके बुजुर्ग को सांस लाने का प्रयास किया। बुजुर्ग की पहचान अनिल के रूप में हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सिपाही संदीप यादव ने बिना देर किए उन्हें प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की। बुजुर्ग को हल्की सांस मिलते ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग अलग-अलग तरीके से मदद करने में जुट गए। कोई पानी लाकर बुजुर्ग के मुंह पर छिड़कता तो कोई व्यक्ति दवा लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है सिपाही व लोगों की तत्परता से मौके पर बुजुर्ग को प्राथमिक इलाज मिल गया। अब उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)