SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का धरना:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग

Oct 05, 2026 - 14:58
0
SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का धरना:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग
भदोही में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST एक्ट) के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच और इसमें सुधार की मांग की गई। मोर्चा ने अधिनियम की समीक्षा कर दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों के प्रावधानों में सुधार करने को कहा। उनकी मांगों में विवादित और संदिग्ध मामलों में निष्पक्ष जांच, कानून के तहत दोनों पक्षों को उचित मौका देना शामिल था। उन्होंने यह भी मांग की कि जानबूझकर झूठे आरोप साबित होने पर कानून के अनुसार जवाबदेही तय हो। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्दोष आरोपियों और उनके परिवारों का अनावश्यक सामाजिक-आर्थिक उत्पीड़न न हो, इसके लिए कानून बनाया जाए। मोर्चा ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया। इस मौके पर दीपक अविनाश मिश्रा, अंकित उपाध्याय, विवेक उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User