सिकंदरपुर में राम गोबिंद चौधरी को श्रद्धांजलि:उनके संघर्षों को याद किया, छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए

Oct 05, 2026 - 14:58
0
सिकंदरपुर में राम गोबिंद चौधरी को श्रद्धांजलि:उनके संघर्षों को याद किया, छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए
समाजवादी पार्टी के सिकंदरपुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोबिंद चौधरी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए विधायक मो. रिज़वी ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने कड़े संघर्षों के बल पर नेता प्रतिपक्ष जैसा महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया था। छात्र राजनीति के दिनों से ही उन्होंने समाजवाद की अलख जगानी शुरू कर दी थी। आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान वे 22 महीने तक जेल में रहे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की जो सीख ली थी, उसे जीवन भर निभाया। उनका निधन समाजवादी विचारधारा और पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रामजी यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन बीरबहादुर वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के अन्य वक्ताओं ने भी उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें नमन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User