सड़क पार करते बुजुर्ग को रोडवेज बस ने मारी टक्कर:गंभीर घायल होने के बाद हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गिरौरा गांव के पास सड़क पार कर रहे 60 साल के बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। मृतक की पहचान गिरौरा गांव निवासी जसराम सिंह (60) के रूप में हुई है। वह मुरली सिंह के बेटे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे जसराम सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी कासगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जसराम सिंह के बेटे हरिश्चंद्र ने बताया कि बस की टक्कर से उनके पिता की मौत हुई है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी के.के. लोधी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)