सड़क पर बेहोश होकर गिरी महिला की मौत:हरदोई में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, नहीं हुई पहचान
हरदोई शहर के कैनाल रोड पर शनिवार सुबह पैदल जा रही महिला अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला। भूरा चौराहा निवासी गौरव ने ऑटो से महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुबह 10:31 बजे उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे सिनेमा हॉल के पास हुई। एक महिला जिसकी उम्र 55 साल के करीब है। अकेली पैदल जा रही थी। अचानक चक्कर आने के बाद वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर जुटे लोगों में से गौरव ने तत्काल मदद की और महिला को हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। 45 मिनट तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया। करीब 45 मिनट तक इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सुबह 10:31 बजे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अकेली थी महिला, अब तक नहीं हो सकी पहचान शहर कोतवाल संजय तत्यागी के मुताबिक, महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वह घटना के समय अकेली थी और उसके पास ऐसा कोई स्पष्ट विवरण नहीं मिला, जिससे परिजनों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अब उसकी पहचान कराने में जुटी है। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव फिलहाल मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों और दूसरे थानों से संपर्क कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी। पुलिस ने शुरू किया शिनाख्त का प्रयास पुलिस कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद महिला के घरवालों को सूचना दी जाएगी और मौत के कारणों की भी स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)