आजमगढ़ में सड़क हादसा युवक की मौत:आटा पिसाकर घर जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी जोरदार टक्कर

Oct 03, 2026 - 12:58
0
आजमगढ़ में सड़क हादसा युवक की मौत:आटा पिसाकर घर जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी जोरदार टक्कर
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अशहद 15 पुत्र नसीम साइकिल से फरिहा आटा पिसाने के लिए गया था। आटा लेकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह फरिहा रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।=हादसा इतना भीषण था कि अशहद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक मालगोदाम की ओर चला गया और चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की भी छानबीन कर रही है। वह इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वह इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User