सड़क पर झुके पेड़ से दो बाइकों की टक्कर:सूरतगंज में बल्लोपुर चौराहे के पास हादसा, बच्चों समेत छह घायल; सभी जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-हेतमापुर मार्ग पर शुक्रवार को सड़क पर झुके पेड़ की डालियों के कारण दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बल्लोपुर चौराहे से करीब 150 मीटर आगे हुआ। यहां सड़क किनारे लगा पेड़ काफी नीचे तक झुका था और उसकी डालियां सड़क की ओर लटक रही थीं। इससे दोनों दिशाओं से आने वाले बाइक सवारों को सामने का रास्ता स्पष्ट नहीं दिख रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं और टक्कर हो गई। एक बाइक पर चार, दूसरी पर तीन लोग दसवंतपुर निवासी वसीम (35) पत्नी जाहिदा (30) और दो बच्चों के साथ बाइक से सूरतगंज की ओर से घर लौट रहे थे। वहीं सालपुर कुटी निवासी सोनू (26) अपनी चाची बड़की (30) और बच्चों आजाद (6) व राजवीर (6 माह) के साथ हेतमापुर की ओर से घर जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभाला। मौके पर पहुंची मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। दोनों बाइक पुलिस ने कब्जे में लीं सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की ओर झुका पेड़ काफी समय से परेशानी का कारण बना हुआ था। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे झुकी डालियों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि आवागमन के दौरान सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई दें और हादसे का खतरा कम हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)