SDM की पहल से दिव्यांग दंपति को मिली राहत:3 महीने में बंटवारे के मुकदमे का निस्तारण, बेटी की शादी के बाद कर्ज से थे परेशान

Oct 10, 2026 - 08:00
0
SDM की पहल से दिव्यांग दंपति को मिली राहत:3 महीने में बंटवारे के मुकदमे का निस्तारण, बेटी की शादी के बाद कर्ज से थे परेशान
रायबरेली के सदर तहसील में एसडीएम गौतम सिंह ने जनसमस्याओं को जल्दी सुलझाने के लिए एक अच्छी पहल की है। बरवारीपुर गांव के दिव्यांग दंपति सावित्री देवी और उनके पति सीताराम को जमीन के बंटवारे के मामले में राहत मिली है। बेटी की शादी के बाद दंपति पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। जमीन का बंटवारा न होने से उन्हें इसे बेचने में भी दिक्कत आ रही थी, जिससे वे काफी परेशान थे। जुलाई में सावित्री देवी अपने बेटे के साथ एसडीएम गौतम सिंह से मिलीं और अपनी आर्थिक व पारिवारिक दिक्कतें बताईं। एसडीएम ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने खुद पहल कर एक वकील के जरिए जमीन के बंटवारे का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए लगातार कोशिशें की गईं। करीब तीन महीने चले इस मुकदमे में शुक्रवार को एसडीएम गौतम सिंह ने अंतिम फैसला सुनाकर सावित्री देवी और सीताराम को सौंप दिया। इससे लंबे समय से परेशान दंपति को काफी राहत मिली। सावित्री देवी भावुक हो गईं और उन्होंने एसडीएम गौतम सिंह को लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User