सेपक टाकरा प्रतियोगिता में बरेली बना विजेता:खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित, सभी 9 वर्गों में चैम्पियन बना बरेली

Oct 03, 2026 - 18:44
0
सेपक टाकरा प्रतियोगिता में बरेली बना विजेता:खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित, सभी 9 वर्गों में चैम्पियन बना बरेली
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम बरेली कैंट में प्रदेशीय विद्यालयी सेपक टाकरा प्रतियोगिता का समापन हो गया। आर.एन.टैगोर इंटर कॉलेज, बरेली के तत्वावधान में 3 अक्टूबर 2026 को यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विधायक संजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'जो फिट रहेगा, वही हिट रहेगा'। उन्होंने बताया कि आज देश खेलों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। अतिथियों का स्वागत आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा और मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया। कार्यक्रम का संचालन संदेश राठौर, श्रीधर शुक्ला और नईम अहमद ने संभाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User