सेठ हरचरनदास इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर:छात्राओं को पॉक्सो कानून की जानकारी दी
हाथरस में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक माध्यमिक विद्यालयों में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 'पॉक्सो अधिनियम-2012' के कड़े प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा। अपर जनपद न्यायाधीश प्रशांत कुमार और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशुतोष गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार यह कानून किशोर-किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और इसके उल्लंघन पर क्या दंड निर्धारित हैं। डीएलएसए सचिव अनु चौधरी ने बताया कि अभियान के जरिए न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी और विधि छात्र सीधे संवाद कर विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)