सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, विकसित भारत का दिया संदेश:बहराइच में वंदे मातरम् से हुई शुरुआत, लोगों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 11 बजे सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों से विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शुरू की यात्रा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी लखनऊ त्रियंबक त्रिपाठी, सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर और राम निवास वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में आमजन की भागीदारी को लेकर संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली भी देखी गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा के रथ पर कलश रखकर नगर में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार और पीडी डीआरडीए मनीष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)