देवरिया में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कांग्रेसियों ने वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के नारे लगाए

Oct 07, 2026 - 17:17
0
देवरिया में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कांग्रेसियों ने वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के नारे लगाए
देवरिया में बुधवार को कांग्रेस ने 'वोट बचाओ-देश बचाओ' पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा दोपहर तीन बजे जिला मुख्यालय पर शुरू हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल 'रोशन' ने इसका नेतृत्व किया। पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और शाम चार बजे वापस जिला कार्यालय पर खत्म हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। इस अभियान का मकसद मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जागरूकता फैलाना है। अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा। पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User