सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएमए में लगा महा-रक्तदान शिविर:रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, लोगों ने लिया सेवा का संकल्प

Sep 28, 2026 - 15:13
0
सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएमए में लगा महा-रक्तदान शिविर:रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, लोगों ने लिया सेवा का संकल्प
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल, शर्मा स्मारक में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सांसद अरुण गोविल के संयोजन में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। शिविर में रक्तदाताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि रक्तदान महज कुछ समय का योगदान है, लेकिन जरूरत के समय यही रक्त किसी मरीज और उसके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है। रक्तदान करने वाले लोगों ने भी सेवा भाव के साथ इस अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण गोविल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान रक्तदाताओं के सेवाभाव को भी नमन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से लगातार अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से लोगों को समाजसेवा से जोड़ने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User