खीरमोहन, मट्ठे के आलू ने ट्रेड शो में धूम मचाई:नोएडा में देश-विदेश के व्यापारी और खाने के शौकीन लोग इसका स्वाद लेने पहुंच रहे

Sep 28, 2026 - 15:13
0
खीरमोहन, मट्ठे के आलू ने ट्रेड शो में धूम मचाई:नोएडा में देश-विदेश के व्यापारी और खाने के शौकीन लोग इसका स्वाद लेने पहुंच रहे
इटावा। नोएडा में चल रहे पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो में इटावा की मशहूर मिठाई खीर मोहन और मट्ठे के आलू की सब्जी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इटावा की सबसे पुरानी खीर मोहन की दुकान गिरधर गोपाल खीर मोहन के स्टाल पर देश-विदेश से पहुंचे व्यापारियों और खाने के शौकीन लोगों की भीड़ जुट रही है। गिरधर गोपाल खीर मोहन के संचालक शालू वर्मा ने बताया कि ट्रेड शो में खीर मोहन के साथ इटावा की मशहूर मट्ठे के आलू की सब्जी भी रखी गई है। ट्रेड शो में गिरधर गोपाल खीर मोहन का इकलौता ऐसा स्टाल है, जहां मट्ठे के आलू भी उपलब्ध हैं। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इसका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं। देश विदेश तक मशहूर मिठाई खीर मोहन अपने अनूठे स्वाद और खास पहचान के लिए जानी जाती है। इटावा की इस पारंपरिक मिठाई की पहचान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बनी हुई है। ट्रेड शो में आने वाले लोग खीर मोहन का स्वाद लेकर इसके बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। सेलिब्रिटी ने भी चखा स्वाद खीर मोहन का स्वाद लेने सुप्रसिद्ध सेलिब्रिटी सैफ हरपाल भी गिरधर गोपाल खीर मोहन के स्टाल पर पहुंचे। उन्होंने खीर मोहन का स्वाद लिया और इस अनूठी मिठाई की जमकर तारीफ की। सेलिब्रिटी के स्टाल पर पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User