सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर:500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की हुई जांच, प्रभारी मंत्री ने बांटी मेडिकल किट

Sep 26, 2026 - 17:37
0
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर:500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की हुई जांच, प्रभारी मंत्री ने बांटी मेडिकल किट
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मेरठ के प्रभारी मंत्री व स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने लाभार्थियों को मेडिकल किट भी बांटी। मेडिकल टीम ने ओपीडी सुविधा, पैथोलॉजी जांच और चिकित्सीय परामर्श दिया। श्रमिकों को जरूरी जांच के बाद मेडिकल किट भी बांटी गईं। उन्होंने कहा कि काम के साथ स्वस्थ रहना भी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश में सभी श्रमिकों का समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप किया जाता है। यह शिविर व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता 2020 के तहत आयोजित हुआ। इसका मकसद 40 साल से ऊपर के सभी श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है। इस शिविर के तहत उन श्रमिकों को लाभ मिला है। जो ज़्यादा उम्र में भी मेहनत का कार्य करते हैं। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए बीओसीडब्ल्यू कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें मुफ्त हेल्थ कार्ड मिल रहे हैं। अभियान के दौरान जनपद और ब्लॉकों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। असीम अरूण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण की अध्यक्षता में डा सोमेन्द्र तोमर, राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) एवं महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की उपिस्थित में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User