तेज बारिश में कच्चा मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा:एसडीएम से मांगी मदद[ डीएम ने शहर में जलभराव का जायजा लिया
उन्नाव में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच पुरवा ब्लॉक के मर्दनखेड़ा गांव के मजरे टीकर कला में कच्चा मकान गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। परिजनों ने एसडीएम पुरवा को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का दावा परिजनों का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक आवास का लाभ नहीं मिला। उनका कच्चा मकान बारिश के बीच गिर गया। अब परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है। डीएम ने नगरपालिका क्षेत्र में जलभराव का जायजा लिया लगातार बारिश के बीच डीएम घनश्याम मीना ने शनिवार शाम 4 बजे उन्नाव नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 16 ईदगाह-पत्थरकटा कॉलोनी, गांधीनगर, वार्ड नंबर 24 आदर्श नगर, वार्ड नंबर 3 पीडी नगर और वार्ड नंबर 18 समेत अन्य इलाकों में पहुंचकर जलभराव और जल निकासी की स्थिति देखी। 9 स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए गए डीएम ने बताया कि नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र में जलभराव से निपटने के लिए 9 स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए गए हैं। 2 स्थानों पर मड पंप जनरेटर सेट के साथ लगाए गए हैं। अन्य जलभराव वाले स्थानों पर सक्शन मशीनों से पानी निकाला जा रहा है। नालों में जमा कचरा तत्काल हटाने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नालियों और बड़े नालों में जमा फ्लोटिंग कचरे पर भी नजर रखने और उसे तुरंत हटाने की व्यवस्था करने को कहा। आपदा और चिकित्सा विभाग की टीमें सक्रिय डीएम ने बताया कि आपदा और चिकित्सा विभाग की टीमें सक्रिय हैं। नगर पालिका, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जलभराव वाले स्थानों पर तेजी से पानी निकालने की कार्रवाई की जा रही है। बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील डीएम ने आमजन से अपील की कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नालों की नियमित सफाई कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिशासी अधिकारी को जल निकासी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने और नालियों व नालों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। जलभराव होने पर पंप आदि के माध्यम से तत्काल पानी निकलवाने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)