सेवा संकल्प अभियान में गंगा आरती:प्रधानमंत्री मोदी के बतौर सीएम- पीएम 25 साल पूरे होने पर आरती, अच्छे स्वास्थ्य की कामना
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर मां गंगा की आरती की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना की गई। मां गंगा का दूध से अभिषेक भी किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार किया गया। आयोजकों ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लेकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ तथा मां गंगा से आशीर्वाद की कामना की। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण को समर्पित रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)