महराजगंज में युवतियों ने बाइक पर स्टंट कर बनाई रील:ओवरब्रिज पर बाइक से वीडियो बनाती दिखीं, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Oct 07, 2026 - 11:15
0
महराजगंज में युवतियों ने बाइक पर स्टंट कर बनाई रील:ओवरब्रिज पर बाइक से वीडियो बनाती दिखीं, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
महराजगंज में सड़कों पर बाइक से स्टंट कर रील बनाने के वीडियो अब युवतियों के भी सामने आने लगे हैं। फरेंदा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के बाइक पर रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरेंदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बाइक पर सवार दो युवतियां रील बनाती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में फरेंदा कस्बे की सड़क पर एक युवती बाइक के साथ रील बनाती दिखाई दे रही है। हालांकि दोनों वीडियो कब के हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फरेंदा ओवरब्रिज से जुड़े बताए जा रहे वीडियो में दो युवतियां बाइक पर सवार होकर रील बनाती नजर आ रही हैं। सड़क पर इस तरह वीडियो बनाने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है। खासकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच जरा सी लापरवाही रील बनाने वालों के साथ दूसरे राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। कस्बे में सड़क पर खड़े होकर बनाया वीडियो दूसरे वायरल वीडियो में एक युवती फरेंदा कस्बे की सड़क पर बाइक के साथ रील बनाती दिखाई दे रही है। युवती सड़क पर खड़े होकर हाथों से दिल का इशारा करती नजर आती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो की तारीख और जगह की पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें कब रिकॉर्ड किया गया। पुलिस अभी वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिख रहा स्टंट कब और किस स्थान पर किया गया। एसपी बोले- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User