सेवा संकल्प बाइक यात्रा लखीमपुर पहुंची:भाजयुमो की यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, लाभार्थी संवाद और सामूहिक भोज के बाद सीतापुर रवाना

Oct 02, 2026 - 16:08
0
सेवा संकल्प बाइक यात्रा लखीमपुर पहुंची:भाजयुमो की यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, लाभार्थी संवाद और सामूहिक भोज के बाद सीतापुर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी के लिए निकली 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' शुक्रवार सुबह 11 बजे लखीमपुर पहुंची। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इस यात्रा का जिले में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शाहजहांपुर सीमा से जिले में प्रवेश करने के बाद यात्रा मोहम्मदी, गोला और श्रीनगर होते हुए लखीमपुर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाइक सवारों का उत्साह के साथ स्वागत किया। मोहम्मदी में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद लालपुर तिराहे पर श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के लखीमपुर पहुंचने पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने रॉयल पैराडाइज में कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की। यहां लाभार्थी संवाद के साथ सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है। अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को सेवा, स्वच्छता और पौधरोपण जैसी गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है। लखीमपुर में कार्यक्रमों के बाद यात्रा सीतापुर के लिए रवाना हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User