सगाई से 2 दिन पहले युवती ने सुसाइड किया:झांसी में मंगेतर फूट-फूटकर रोया, फुफेरी बहन के देवर से तय हुई थी शादी

Oct 18, 2026 - 10:23
0
सगाई से 2 दिन पहले युवती ने सुसाइड किया:झांसी में मंगेतर फूट-फूटकर रोया, फुफेरी बहन के देवर से तय हुई थी शादी
झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी में सगाई से दो दिन पहले युवती ने सुसाइड कर लिया। उसकी फुफेरी बहन के देवर से शादी तय हुई थी। नवमी पर सगाई का प्रोग्राम था। इससे पहले युवती ने जहर खा लिया। आनन फानन में परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान युवती ने शनिवार को दम तोड़ दिया। लाश देखकर मंगेतर फूट-फूटकर रोना लगा। कहा- जिंदगी के लिए कई सपने संजोए थे, सब खत्म हो गए। परिजन सुसाइड के कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला झांसी से लगभग 45 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के ज्योरौन थाना क्षेत्र का है। माता-पिता हरिद्वार में काम करते मृतका का नाम मोहिनी (18) पुत्री भगवानदास आदिवासी था। वह ज्योरौन थाना क्षेत्र के चढ़रिया गांव की रहने वाली थी। 3 भाई-बहनों में मोहिनी सबसे छोटी थी। बड़े भाई सूरज और बहन क्रांति की शादी हो चुकी है। पिता भगवानदास और मां रानी हरिद्वार में काम करते हैं। मोहिनी अपने भैया-भाभी के पास रहती थी। मृतका के पिता भगवानदास आदिवासी ने बताया- 7वीं कक्षा के बाद मोहिनी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर रहकर घरेलु काम करती थी। कुछ समय पहले उसकी शादी मऊ बुजुर्ग गांव में तय कर दी थी। लड़के वाले नवरात्र की नवमी पर सगाई के लिए आ रहे थे। हम लोग भी हरिद्वार से घर आने की तैयारी कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल था। हालत बिगड़ती चली गई पिता ने आगे बताया- 12 अक्टूबर की रात को मोहिनी घरवालों के साथ खाना खाकर सोई थी। रात को उसने जहर खा लिया। सुबह घरवाले जगे तो मोहिनी की हालत नाजुक थी और वह बेसुध पड़ी थी। हम परिजन उसे पृथ्वीपुर ले गए। वहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज रहा था। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूचना पर हम लोग भी हरिद्वार से झांसी आ गए। इलाज के दौरान शनिवार को मोहिनी की मौत हो गई। मोहिनी ने जहर क्यों खाया, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। घर पर किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। बीच में छोड़कर चली गई मोहिनी मोहिनी की मौत के बाद मंगेतर देवेंद्र आदिवासी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने बताया- हमारे माता-पिता मोहिनी को देखने गए थे। उनको लड़की अच्छी लगी तो रिश्ता तय हो गया था। अब हम लोग दो दिन बाद नवरात्र की नवमी पर सगाई करने वाले थे। मगर उससे पहले पता चला कि मोहिनी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मैंने सपने संजोए थे कि जिंदगी भर साथ निभाएंगे, वो मेरा साथ निभाएगी। लेकिन वो रिश्ता शुरू होने से पहले ही छोड़कर चली गई। उसने क्यों जहर खाया, ये पता नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User