यूपी की बड़ी खबरें:यूपी के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस, वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू की
यूपी के 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोनस की राशि करीब ₹3,400 से ₹7,000 तक हो सकती है और इसे वेतन से अलग सीधे खाते में भेजा जाएगा। कर्मचारियों को 3% डीए और पेंशनरों को 3% डीआर बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद। आदेश 25 अक्टूबर से पहले हुआ तो बढ़ी राशि नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन/पेंशन में जुड़ सकती है। डीए-डीआर के आदेश का इंतजार 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 6 लाख से ज्यादा पेंशनरों को है। करीब 4 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में मिलने की तैयारी है। औपचारिक आदेश छुट्टियों के बाद जारी होने की उम्मीद है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के 30 सितंबर तक जमा पुराने मेडिकल बिल/प्रतिपूर्ति दावों को 31 अक्टूबर तक निस्तारित कर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। पुराने मेडिकल दावों का तकनीकी परीक्षण पहले की तरह ऑफलाइन होगा। दावे CMO/CMS से परीक्षण के बाद संबंधित विभाग को लौटेंगे और फिर भुगतान की कार्रवाई होगी। यूपी के शिक्षकों को बड़ी राहत, साल में दो बार होगी शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया योगी सरकार ने यूपी के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। राजकीय और एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया अब साल में कम से कम दो बार होगी। पात्र शिक्षकों को जनवरी और जुलाई में इसका लाभ दिया जाएगा। जल्द शासनादेश जारी होने की तैयारी है। 10 वर्ष की सेवा पर चयन वेतनमान और 22 वर्ष की सेवा पूरी होने पर प्रोन्नत वेतनमान मिलेगा। अभी कई जिलों में साल में एक बार प्रक्रिया होने से मामले लंबित रहते थे। नई व्यवस्था से करीब 6,000 शिक्षकों को राहत मिलेगी। पहले पात्र होने वाले शिक्षकों के मामले जनवरी और बाद में पात्र होने वालों के मामले जुलाई में निस्तारित किए जाएंगे। राजकीय और एडेड डिग्री कॉलेजों के 335 शिक्षकों के लंबित एरियर की जांच कर 5 नवंबर तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी DIOS को प्राथमिकता से मामले निस्तारित करने को कहा गया है। वोटर लिस्ट के लिए झूठी सूचना देने वाले एक साल की जेल, चुनाव आयोग बोला- केस दर्ज करेंगे मतदाता सूची से अपना या किसी दूसरे मतदाता का नाम कटवाने के लिए फार्म-7 में गलत जानकारी देना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर मुकदमा दर्ज होगा। दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को फार्म-7 से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत मतदाता सूची तैयार करने, उसमें संशोधन करने या किसी का नाम जोड़ने अथवा हटाने के संबंध में जानबूझकर गलत घोषणा करना अपराध है। इसके लिए एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया कि फार्म-7 भरते समय आवेदक को सही जानकारी देने की घोषणा करनी होती है। जांच में यदि किसी की आपत्ति गलत पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… PET-2026 के एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए आज से करें डाउनलोड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 17 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के मुताबिक, PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को होगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में दो पालियों में कराने का प्रस्ताव है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 17 अक्टूबर, 30 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 23 अक्टूबर और 1 नवंबर की परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़िए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)