SGPGI में वॉकाथॉन से दिया स्वस्थ दिल का संदेश:100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, रोज 20 मिनट चलने का दिया मंत्र

Sep 24, 2026 - 18:47
0
SGPGI में वॉकाथॉन से दिया स्वस्थ दिल का संदेश:100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, रोज 20 मिनट चलने का दिया मंत्र
हदय रोग दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण है। इससे बचाव के लिए संजय गांधी पीजीआई के हदय रोग विभाग ने विश्व हदय दिवस सप्ताह के तहत ‘डोंट मिस अ बीट’ अभियान चलाया। इसके तहत वॉकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। वॉकाथॉन में विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य कपूर, प्रो. सत्येंद्र तिवारी, प्रो. नवीन गर्ग, प्रो. रूपाली खन्ना, डॉ. अंकित साहू, डॉ. हर्षित खरे, डॉ. अरशद नजीर और डॉ. शाहनवाज अंसारी मौजूद रहे। रोज की आदतों से रखें दिल को स्वस्थ SGPGI निदेशक प्रो. आरके धीमान ने कहा कि हदय को स्वस्थ रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए रोज व्यायाम करें, संतुलित भोजन लें, तंबाकू से दूर रहें और तनाव कम रखें। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें प्रो.आदित्य कपूर ने कहा कि सांस फूलना, थकान, सीने में असहजता, धड़कन बढ़ना और चक्कर जैसे लक्षणों को उम्र का असर समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच जरूरी है। प्रो. सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि रोजमर्रा की आदतों में छोटे बदलाव भी दिल के लिए फायदेमंद हैं। प्रो. नवीन गर्ग ने कहा कि बीमारी की समय पर पहचान होने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। महिलाओं और युवाओं में भी बढ़ रहा खतरा प्रो. रूपाली खन्ना ने कहा कि महिलाओं में हदय रोग के लक्षण अलग हो सकते हैं। इसलिए इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. अंकित साहू ने कहा कि मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि, गलत खानपान, हाई बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है। ऐसे में बचपन से ही स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है। हदय रोग विभाग ने लोगों से रोज कम से कम 20 मिनट चलने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User