औरैया में ग्रामीणों ने दिखाए अपने नए अविष्कार:उपकरणों और उत्पादों का प्रदर्शन किया, विजेताओं को मिला इनाम

Sep 24, 2026 - 18:47
0
औरैया में ग्रामीणों ने दिखाए अपने नए अविष्कार:उपकरणों और उत्पादों का प्रदर्शन किया, विजेताओं को मिला इनाम
औरैया के दिबियापुर में श्री रामरतन गुप्त बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को दो बजे एक नवप्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तहत जिला विज्ञान क्लब ने असंगठित क्षेत्र के नए अविष्कार करने वालों के लिए आयोजित की थी। इसमें जिले के ग्रामीण अविष्कारकों, किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए उपकरण, उत्पाद और मॉडल दिखाए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक जीएन अग्रवाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृज विकास सिंह और किसान संघ नेता प्रवीण पालीवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माला चढ़ाकर की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी गाए। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मकसद असंगठित क्षेत्र में नए तरीके या जुगाड़ से उपयोगी काम करने वाले लोगों को बढ़ावा देना है। देखें, 3 तस्वीरें…. प्रदर्शनी में ग्रामीण अविष्कारकों ने कई नए आइडिया दिखाए। इनमें अलग-अलग पौधों से बनी दवाएं, घर में इस्तेमाल होने वाले सामान, खेती के उपकरण और हाथ से बनी चीजें शामिल थीं। इसके अलावा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जल निगम औरैया ग्रामीण टीम ने आपदा प्रबंधन और साफ पानी के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने सभी स्टाल देखे और नए अविष्कारों की तारीफ की। जजों के फैसले के बाद विजेताओं को इनाम दिए गए। राम किशोर को औषधीय तेल के लिए पहला इनाम आठ हजार रुपये मिला। अहमद रजा को करंट से बचाव के उपकरण के लिए दूसरा इनाम पांच हजार रुपये दिया गया। फूल सिंह को देसी औषधि के लिए तीसरा इनाम तीन हजार रुपये मिला। श्याम नारायण, सोमवती, रणवीर सिंह, मुन्नी देवी और आशीष कुमार को दो-दो हजार रुपये का सांत्वना इनाम दिया गया। सभी हिस्सा लेने वालों और छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शिवनाथ गुप्ता, शिक्षक, विज्ञान क्लब के सदस्य और आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User