शादी का झांसा देकर 2 साल शारीरिक शोषण किया, अरेस्ट:गोरखपुर में गर्लफ्रेंड की मां ने FIR कराई, बोली-बेटी को पीटता भी था
गोरखपुर के कैंट इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक करीब 2 साल तक उसकी बेटी से संबंध बनाता रहा। मां के मुताबिक, बेटी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने का भी आरोप है। तहरीर पर कैंट थाने में 23 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी राहुल को कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मां ने थाने में दी तहरीर पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह करीब 3 साल से परिवार के साथ शहर में किराए पर रह रही है। उसकी 22 वर्षीय बेटी की काली मंदिर के पास रहने वाले राहुल से करीब 2 साल से बातचीत थी। तहरीर के मुताबिक, राहुल ने शादी का भरोसा देकर बेटी को बहलाया-फुसलाया। इसके बाद उसे अपने कमरे पर ले गया। वहां कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप है। मां का आरोप है कि अब राहुल शादी से इनकार कर रहा था। वह बेटी को धमका भी रहा था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा मां की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राहुल को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक केशव कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)