खनन विभाग के बाबू-अधिकारी 1.35 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार:घर से 60 लाख कैश भी मिला, एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा
शामली में खनन विभाग के ऑफिस पर गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने विभाग के बाबू सद्दाम और खनन अधिकारी सुधाकर को 1 लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद एंटी करप्शन टीम दोनों को पूछताछ के लिए आदर्श मंडी थाने ले गई। थाने में टीम उनसे पूछताछ कर रही है। यह रिश्वत किस काम के बदले मांगी गई थी? इस मामले में किन लोगों की भूमिका है? बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के घर से करीब 60 लाख रुपए कैश भी मिला है। हालांकि, बरामद रकम की पुष्टि नहीं हुई है। नकदी कहां से आई, इन सभी बिंदुओं पर एंटी करप्शन टीम जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… शिकायतकर्ता परमाल के मुताबिक उसने सहालापुर गांव में रेत खनिज से संबंधित एक फाइल पास कराने के लिए खनिज विभाग के कार्यालय में दी थी। आरोप है फाइल को स्वीकृत कराने के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की गई। 50 हजार रुपए खाते में किए थे जमा शिकायतकर्ता परमाल ने बताया- खनन अधिकारी ने सीधे पैसे लेने के बजाय बाबू सद्दाम से बात करने के लिए कहा। इसके बाद सद्दाम ही रकम को लेकर उससे बातचीत कर रहा था। एक हफ्ते पहले 50 हजार रुपये की मांगे गए। उसने 21 सितंबर को उसके खाते में 50 हजार रुपये जमा किए, जिसकी रसीद उसके पास मौजूद है। 20 दिन पहले एंटी करप्शन टीम से की शिकायत इसके बाद गुरुवार को उसने 85 हजार रुपए नकद दिए। इस तरह कुल 1.35 लाख रुपए दिए गए। उसने रिश्वत मांगने की शिकायत 20 दिन पहले ही एंटी करप्शन टीम से की थी। तब से एंटी करप्शन टीम बाबू और खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी। 85 हजार रुपए लेते पकड़ गए दोनों गुरुवार को 85 हजार कैश देने की बात तय हुई। एंटी करप्शन की टीम पहले से खनन विभाग के दफ्तर में मौजूद दी। दोपहर 3 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता परमाल ने बाबू सद्दाम को 80 हजार रुपए नकद दिए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को पकड़ लिया। आरोपियों को पकड़कर थाने ले गए टीम पूछताछ में उसने बताया कि खनन अधिकारी सुधाकर के कहने पर ही उसने रुपयों की डीलिंग की थी। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने बाबू और खनन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़कर थाने ले गई। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार, नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड आ गया। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुब्रत की गिरफ्तारी हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान पर की। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)