शादी का झांसा देकर चेन ली, मांगने पर पीटा:शादी के लिए रिश्ता बताकर 12 ग्राम सोने की चेन ली, वापस मांगने पर धमकाया, केस दर्ज

Oct 11, 2026 - 06:39
0
शादी का झांसा देकर चेन ली, मांगने पर पीटा:शादी के लिए रिश्ता बताकर 12 ग्राम सोने की चेन ली, वापस मांगने पर धमकाया, केस दर्ज
शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर सोने की चेन लेने और वापस मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रिश्ते के मौसेरे भाई ने वैवाहिक संबंध होने की बात कहकर उससे 12.05 ग्राम सोने की चेन ली थी। कई महीने बीतने के बाद भी चेन वापस नहीं की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। ग्राम पल्हरई निवासी जयेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्ते के मौसेरे भाई विपेंद्र यादव उर्फ विपिन ने वैवाहिक संबंध होने की बात कहकर 14 अप्रैल 2026 को उनसे 12.05 ग्राम सोने की चेन ले ली थी। कुछ दिन बाद जब उन्होंने चेन वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। थाने में शिकायत के बाद भी नहीं लौटाई चेन जयेंद्र सिंह के मुताबिक, उन्होंने 27 जुलाई को परशुरामपुरी थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद आरोपी ने चेन लौटाने के लिए समय मांगा और 30 अगस्त तक वापस करने का वादा किया। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी चेन नहीं लौटाई गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देता था। तीन अक्टूबर को रोककर की मारपीट पीड़ित का आरोप है कि तीन अक्टूबर को वह कोचिंग से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे कलक्टरगंज के पास वाहन ढुलाई केंद्र पर आरोपी ने उन्हें रोक लिया। यहां गाली-गलौज करने के बाद लात-घूंसों से मारपीट की। चेन वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मेडिकल के बाद पुलिस से की शिकायत जयेंद्र सिंह ने चार अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद आठ अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User